बेटी के जन्म को "उमंग उत्सव" के रूप में मनाने की पहल जारी, बच्चियों का किया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना (रिंकू बड़सीवाल): कस्बे में बेटी के जन्म उत्सव को "उमंग उत्सव" के रूप में मनाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नीमराना में नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में नवजात बालिकाओं का सम्मान किया गया। बेटी दक्षिका, दादा, पिता एवं माता का स्वागत एवं बेटी खुशी दादा, पिता, माता का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बच्चियों को फूलमाला पहनाकर, उपहार भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने बेटियों को समाज की शक्ति बताते हुए उनके जन्म को गर्व और खुशी का अवसर बताया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं। उनके जन्म पर उत्सव मनाने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है तथा बेटियों के प्रति सम्मान और समानता की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर ओबीसी जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष भवानी योगी, उपाध्यक्ष महावीर चर्खिया, महासचिव राजकुमार,नमीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार, भवानी सिंह योगी, नगर सचिव जितेंद्र गुर्जर, देवेंद्र कुमार शर्मा, संजय कुमार सैनी, संदीप उमरावगढ़ आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!