ग्राम पंचायत बालावास में हुआ ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बानसूर (सतीश शर्मा): ग्राम पंचायत बालावास में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जसवंत सिंह पुत्र तोताराम यादव (रतनपुरा), सोनू यादव पुत्र नरेश यादव (बालावास) एवं शांति देवी पत्नी सुवाराम (श्योराम वाली ढाणी, बानसूर) को ट्राईसाइकिल वितरित की गई। इसके अतिरिक्त नमो नारायण जैन पुत्र मुरारी लाल जैन, निवासी बानसूर को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत ₹41,000 की सहायता राशि स्वीकृत की गई।
शिविर में विधायक देवी सिंह शेखावत, उपखण्ड अधिकारी अनुराग हरित, ब्लॉक विकास अधिकारी प्रदीप विरवानी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी संसार सागर, छात्रावास अधीक्षक अमरचंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में विधायक द्वारा अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। शिविर में विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों के द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!