पुरस्कृत शिक्षक फ़ोरम राजस्थान की बानसूर इकाई ने पदोन्नत डीईओ का किया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


बानसूर (सतीश शर्मा): पुरस्कृत शिक्षक फ़ोरम राजस्थान की बानसूर इकाई द्वारा बानसूर ब्लॉक के वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य रामावतार अरुण के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) पद पर पदोन्नत होने पर उनका सम्मान किया गया। फ़ोरम के सदस्य डॉ.हितेश सैनी एवं राजेश कुमार ने उनके निवास पर पहुंचकर साफा, माला पहनाकर तथा मुँह मीठा कराकर सम्मान व्यक्त किया और उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी का भी सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान रामावतार अरुण ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे शिक्षा, शिक्षक हितों एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय रहकर अपना योगदान देते रहेंगे। उपस्थित सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सामाजिक योगदान की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!