झुंझुनूं (राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला): बीबाणी विकास समिति एवं महावीर इंटरनेशनल रानी अहिल्या वीरा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में महावीर इंटरनेशनल सीकर झुंझुनूं जोन चैयरमेन डॉ.एसएन शुक्ला एवं पोती परी बिटिया (दादा पोती) के जन्म दिवस पर बीबाणी मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण किया गया व पर्यावरण बचाओ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण पोस्टर का विमोचन किया। पार्क व मंदिर परिसर में 17 एलईडी लाइटें लगाई गई। जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर डॉक्टर एस एन शुक्ला को माला, दुपट्टा व फूलों का गुलदस्ता भेंट किया व मिठाई खिलाकर बधाइयां प्रेषित की। कार्यक्रम में एकत्रित समस्त महानुभावों को प्लास्टिक से मुक्ति जल संरक्षण व वृक्षारोपण के बारे में विस्तार से बताया, पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विकास समिति ने मीटिंग में बीबाणी के उत्थान के लिए व बीबाणी मुक्तिधाम को हरा भरा बनाने जैसे काफी मुद्दों व बीबाणी मुक्तिधाम को और सुसज्जित करने का संकल्प लिया।y
3/related/default