झुंझुनू (राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कुमार योगी, प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया, कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला एवं प्रदेश सह-संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा की अनुशंसा पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं अनुभवी महिला नेत्री श्रीमती सरोज श्योराण को हिन्दू महिला सभा झुंझुनूं का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्रीमती सरोज श्योराण वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा झुंझुनूं की जिलाध्यक्ष हैं तथा पूर्व में जिला परिषद सदस्य के रूप में भी जनसेवा कर चुकी हैं। सामाजिक सरोकारों, महिला सशक्तिकरण एवं संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
अनुभवी महिला नेत्री सरोज श्योराण को हिन्दू महिला सभा झुंझुनूं की कमान
By -
June 05, 2026
0
Tags: