विश्व पर्यावरण दिवस पर अनूठी पहल, विद्या विहार और पिलानी नगर पालिका ने संयुक्त रूप से किया वृक्षारोपण

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला): ​विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एक शानदार पहल देखने को मिली। 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' के अंतर्गत नगर पालिका विद्या विहार और नगर पालिका पिलानी द्वारा संयुक्त रूप से एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​यह पूरा कार्यक्रम विद्या विहार की अधिशाषी अधिकारी प्रियंका बुडानिया एवं पिलानी के अधिशाषी अधिकारी सनी भांबू के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान पालिका क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। ​

*वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति*

​पर्यावरण सुधार के इस महाअभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैलाश मेघवाल, सदस्य जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति, राजीव सिंह शेखावत पूर्व जिला अध्यक्ष, मुरली मनोहर मोदी मन की बात प्रमुख, हर्षवर्धन सिंह नगर मण्डल अध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष, हीरा लाल नायक पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका पिलानी, बिरमा देवी संदीप पूर्व प्रधान पिलानी उपस्थित रहे।​ कार्यक्रम में पूर्व पार्षद पृथ्वीसिंह बालापोता, किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र गुड्डू नेहरा, नरेन्द्र गुर्जर, अनिल महला, प्रमिला रावत, अनुजा, सुमन बेनीवाल और छोटेलाल वर्मा ने पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।
*​कर्मचारियों ने लिया पौधों की देखभाल का जिम्मा*

​इस संयुक्त अभियान को सफल बनाने में नगर पालिका विद्या विहार एवं नगर पालिका पिलानी के समस्त अधिकारियों और कार्मिकों का विशेष योगदान रहा। अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि जब तक वे बड़े पेड़ नहीं बन जाते, तब तक उनकी देखभाल करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!