सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): धौलपुर में कार्यरत डीएसपी कृष्ण राज जांगिड़ के सूरौठ कस्बे में इंदिरा गांधी स्कूल के पास स्थित मकान में बीती रात्रि को चोर घुस गया। छत पर स्थित जीने का गेट नहीं खुलने के कारण चोरी नहीं हो सकी। चोरी के प्रयास की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में डीएसपी कृष्णाराज जांगिड़ के पिता महादेव जांगिड़ ने सूरौठ थाना पुलिस को चोरी के प्रयास की वारदात के बारे में अवगत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांगिड़ ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष महादेव जांगिड़ ने बताया कि जब वह अपने परिजनों के साथ घर में सो रहा था तो एक चोर घर की छत पर पहुंच गया। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि रात 3:30 बजे करीब एक युवक मैन गेट की दीवार पर चढ कर लैट्रिन की टंकी के सहारे छत पर चढ रहा है। छत पर जीने का गेट खोलने का भी प्रयास भी किया गया। जीने का गेट नहीं खुलने पर चोर वापस लौट गया। मेन गेट की दीवार एवं लैट्रिन की छत पर खेतों की मिट्टी लगे पैरों के निशान स्पष्ट दिख रहे हैं।
डीएसपी के घर में घुसा चोर, जीने का गेट नहीं खुलने से नहीं हो पाई चोरी: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
By -
June 23, 2026
0
Tags: