श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): उपखंड श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम मोमासर में गौड़ विप्र समाज के अतिथि भवन का विस्तार करते हुए प्रथम तल्ला का निर्माण शीघ्र ही शुरू होगा। मोमासर गौड़ विप्र समाज के अध्यक्ष विद्याधर शर्मा ने बताया कि विस्तारित भवन निर्माण की लागत इकसठ लाख रुपये आएगी, जिसकी स्वीकृति प्रमुख उद्योगपति केएल जैन, नई दिल्ली ने रविवार को प्रदान की। रविवार को समाज का सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष विद्याधर शर्मा के नेतृत्व में जैन साहब से मिला व भवन की आवश्यकता को बताया। इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर केएल जैन भामाशाह ने स्वीकृति प्रदान की। समाज ने मीटिंग कर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर जैन साहब को प्रेषित किया। भवन निर्माण कमेटी बना दी गयी है व कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मोमासर ग्राम मे केएल जैन साहब के आर्थिक सौजन्य से अन्य विकास कार्य भी हुए है।
3/related/default