जयपुर/झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा जयपुर निवासी मोनिका चौहान को जयपुर ग्रामीण जिले की महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य सनातन सम्राट जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक योगी, प्रदेश सह संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा एवं कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला ने प्रदेश संगठन महामंत्री महिला सभा अंतिम शेखावत व जिला उपाध्यक्ष सुमन शेखावत की अनुशंसा पर की गई। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार मोनिका चौहान को संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को मजबूत करने तथा जिले में हिन्दू महासभा की गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी सोंपी गई है।
मोनिका चौहान बनी अखिल भारत हिन्दू महासभा की हिन्दू महिला सभा जिला उपाध्यक्ष जयपुर ग्रामीण
By -
June 01, 2026
0
Tags: