सूरजगढ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): रविवार पूर्णमासी की रात्रि में सूरदास जी महाराज के मंदिर जीवनसर धाम में पप्पू सिंह जी भक्त के सानिध्य में भव्य जागरण व विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। भव्य जागरण में पप्पू सिंह जी द्वारा रात्रि में मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इनके साथ आये विभिन्न क्षेत्रों के भजन गायकों व कलाकारों जिनमें लक्ष्मण बाकोलिया, मास्टर जगदीश स्वामी, दिनेश चीमा का बास, ढोलक वादक बबलू, म्यूजिकल ग्रुप छापड़ा, मोहन लाल मास्टर, रामानंद कासनी, विश्वनाथ सैनी वैष्णो देवी दरबार द्वारा भी भजनों, नृत्य आदि की प्रस्तुतियां दी गई। जागरण के दौरान भक्त पप्पू सिंह द्वारा आये हुए काफी संख्या में श्रद्धालुओं जिनमें महिला, पुरुष व युवाओं का सामाजिक संस्कार, सुख शांति, आपसी भाईचारा, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों से बचने व सुखी जीवन जीने के बारे में भी ज्ञान वर्धक बातें भजनों के माध्यम व संदेश के जरिए दी गई, जिसे आये हुऐ श्रद्धालुओं ने बड़ी आस्था से सुनी।
सूरदास जी महाराज मंदिर जीवनसर धाम में बालाजी महाराज का भव्य जागरण व भंडारे का आयोजन*
By -
June 01, 2026
0
Tags: