झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं महावीर इंटरनेशनल रानी अहिल्या वीरा केंद्र झुंझुनूं के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय तीलोकचंद जालान व श्रीमती भागीरथी देवी जालान की पुण्य स्मृति में श्याम सुंदर जालान के आर्थिक सौजन्य से लावरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशाल नेत्र चिकित्सा एवं मधुमेह व उच्च रक्तचाप शिविर आयोजित किया गया। संयोजक श्याम सुंदर जालान ने बताया कि शिविर में टिबड़ा आई हॉस्पिटल टीम द्वारा 210 रोगियों की आंखों की जांच कर डॉक्टर्स के परामर्श अनुसार दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गई व 115 रोगियों को चश्मे वितरण किए गए। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 21 रोगियों का चयन किया, जिनके ऑपरेशन सोमवार को कराए जाएंगे। अपेक्स स्काई लाइन हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर्स टीम द्वारा मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप के 135 रोगियों की जांच कर परामर्श के साथ दवाइयां उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 345 रोगी लाभान्वित हुए।
3/related/default