महंगाई, बेरोजगारी और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, महंगाई, बेरोजगारी, नीट (NEET) पेपर लीक तथा रुपये के गिरते स्तर के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिड़ावा एवं पिलानी के तत्वावधान में रविवार को चिड़ावा उपखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार चिड़ावा को ज्ञापन सौंपा। विधायक पितराम काला ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है तथा लगातार बढ़ रही डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों ने आम आदमी, किसान और मजदूर का जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा का पेपर लगातार लीक होने से मेहनती विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और कई छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में प्रदीप मेघवाल की आत्महत्या की घटना का उल्लेख करते हुए परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की। विधायक काला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आमजन को जागरूक करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में पूर्व चेयरमैन सुमित्रा सैनी, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, एडवोकेट संजय सैनी, विनोद काजला, विजय मील, रोहिताश रणवा, निहाल सिंह रणवा, नागरमल रावत, अनिल कटेवा, हवासिंह यादव, अमर सिंह नूनिया, महेश रामका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!