लायंस क्लब झुंझुनू एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था का शीतल जल अभियान जारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जून 2026 की इस भीषण चिलचिलाती धूप और 'हीट वेव' के दौर में लायंस क्लब झुंझुनू और श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था का 'शीतल जल अभियान' आमजन के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग की प्रेरणा से शुरू हुआ यह सेवा कार्य अब पूरे जिले में एक बड़े सामाजिक मिशन का रूप ले चुका है।

* न्यायिक परिसर में सुविधा: उपभोक्ता आयोग परिसर में 'शीतल जल मंदिर' की स्थापना के साथ-साथ, डॉ.जेसी जैन स्मृति विश्राम स्थल का निर्माण करवाया गया है, जहाँ कोर्ट आने वाले फरियादी चिलचिलाती धूप से बचकर बैठ सकते हैं।
* अन्य योगदान: संस्था के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान के मार्गदर्शन में श्री गोपाल गौशाला में शीतल जल मंदिर, मोदी रोड, नेतराम मघराज कॉलेज और थाना कोतवाली में बोरिंग नलकूप जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
* आगामी योजना: न्यू बस स्टैंड और नगर परिषद में जल्द मिलेंगी वाटर कूलर की सुविधा।
संस्था के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान ने जानकारी दी कि अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नगर परिषद प्रशासन के साथ विचार-विमर्श अंतिम चरण में है। बहुत जल्द न्यू प्राइवेट बस स्टैंड और नगर परिषद परिसर में नए वाटर कूलर स्थापित किए जाएंगे। इन कूलरों के लगते ही हजारों दैनिक यात्रियों और शहरवासियों को भीषण गर्मी में ठंडे पानी की सौगात मिलेगी। इस अभियान के माध्यम से संस्था ने कम्युनिटी के सामने उदारमन के दानदाता भामाशाहओं के सहयोग से सामाजिक सरोकारों में भागीदारी निभाने का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!