कृषक पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित, जिला स्तर पर 25 हजार एवं पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए उत्कृष्ट कृषकों के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत राज्य, जिला एवं पंचायत समिति स्तर पर चयनित कृषकों को क्रमशः 50 हजार, 25 हजार एवं 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. संध्या ढाका ने बताया कि जिले की 14 पंचायत समितियों — झुंझुनूं , अलसीसर, मंडावा, नवलगढ़, उदयपुरवाटी, बुहाना, गुढ़ागौड़जी, गोठड़ा, चिड़ावा, पिलानी, सूरजगढ़, खेतड़ी, सिंघाना एवं झुंझुनूं—में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, जैविक खेती तथा नवाचारी खेती गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र से पांचों गतिविधियों में एक-एक कृषक सहित कुल पांच कृषकों का चयन किया जाएगा। इनमें से प्रत्येक गतिविधि के दो-दो सर्वश्रेष्ठ कृषकों को जिला स्तर पर चयनित किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर चयनित कृषकों में से राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु चयन किया जाएगा। डॉ.संध्या ढाका ने बताया कि वर्ष 2009-10 से 2025-26 तक आत्मा योजना के अंतर्गत पंचायत समिति, जिला अथवा राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर चुके कृषक वर्ष 2026-27 के पुरस्कार हेतु पात्र नहीं होंगे। इच्छुक कृषक अपना आवेदन संबंधित सहायक निदेशक कृषि (विस्तार), उप निदेशक उद्यान, कृषि पर्यवेक्षक अथवा स्थानीय सहायक कृषि अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के साथ जनाधार, आधार कार्ड, जमाबंदी (छह माह से अधिक पुरानी नहीं), बैंक पासबुक की प्रति एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे। आवेदन 31 जुलाई तक उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा), झुंझुनूं कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!