कोटपूतली में कांग्रेसजनों ने दी स्व.राजेश पायलट को श्रद्धांजलि, ‘किसानों के मसीहा थे पायलट साहब’

AYUSH ANTIMA
By -
0


*कोटपूतली (राहुल शर्मा): ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटपूतली-नारेहड़ा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय एलबीएस कॉलेज प्रांगण में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्व.राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व.पायलट की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

*‘संघर्ष और सादगी थी पायलट साहब की पहचान’*  

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन प्रकाश चंद सैनी ने कहा कि स्व.राजेश पायलट का संघर्ष सादगी, जनसेवा और किसानों के हितों के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि किसान, मजदूर, दलित-वंचित और अल्पसंख्यक अपने हित चिंतक को युगों-युगों तक याद रखेंगे। पायलट साहब ने संघर्ष और जनसेवा से भारतीय राजनीति में नया मुकाम हासिल किया। उनका सम्पूर्ण जीवन जनहित और सामाजिक न्याय को समर्पित रहा।

*ये वरिष्ठ नेता रहे मौजूद*  

संगठन महामंत्री वी.के. नवल ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, पीसीसी सचिव जगदीश मीणा, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव कविता टोरड़ा, वरिष्ठ नेता मालीराम कसाना, पं.किशोरी लाल शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सावत गुर्जर, प्रदेश सरपंच संघ उपाध्यक्ष जगमाल सिंह यादव, जिला सेवादल अध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव, नगर निकाय जिलाध्यक्ष हनुमान सैनी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू रावत, ब्लॉक अध्यक्ष (एसटी) राजेंद्र सिंह मीणा, तहसील आदिवासी मीणा समाज अध्यक्ष इंजि.दिनेश मीणा, रमेश जिंदल, सुभाष भारद्वाज, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चंद आर्य, पूर्ण सिंह तंवर, ब्रह्मानन्द गौड़, सरदारा यादव, छीतर रावत, डॉ.धर्मपाल गुर्जर, सांवत सरपंच, इन्द्राज कसाना, डेलिगेट रोशन पोसवाल, सरपंच अरविंद यादव सहित कई नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने एक स्वर में कहा कि हम सब उनके आदर्शों और संघर्षों को स्मरण करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की शपथ लेते हैं।

*‘पायलट साहब तेरा नाम रहेगा’ के लगे नारे*  

समारोह में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ओमप्रकाश सैनी, प्रभु रावत, सरदारा इंद्र पाल सिंह, एडवोकेट पवन सैनी, अभिषेक रावत, प्रभु पंच, विक्की माली, दिनेश शर्मा, महावीर क्षेपट, महिपाल चंदेला, राहुल बाल्मीकि, कमलेश मीणा, मुकेश मुक्कड़, सुन्दर सैनी, अनिल भरगड़, कुलदीप छावड़ी, सागर दहीया, चांद गुर्जर, बलेश रावत, विकास डोइ, सचिन रावत, विजेंद्र डोइ, मनोज रिस्की आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!