पावटा (राहुल शर्मा): भारतीय शिक्षण मंडल, जयपुर प्रांत के तत्वावधान में 13-14 जून को निजी कॉलेज पावटा में दो दिवसीय ‘परिचायक वर्ग’ का आयोजन किया जाएगा।
*शिक्षा में भारतीयता पर होगा मंथन*
जयपुर प्रांत शिक्षक शिक्षा प्रमुख जीएल यादव ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में ‘शिक्षा में भारतीय मूल का समावेश, स्वदेशी का भाव जागरण, संस्कृति आधारित शिक्षा का प्रसार एवं इतिहास का वास्तविक अभिलेखन’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन होगा।
*संघ के जिला कार्यवाह देंगे बौद्धिक*
वर्ग के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह अपना बौद्धिक देंगे। वहीं समापन सत्र में भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत अधिकारी उपस्थित रहेंगे। वर्ग में जयपुर प्रांत के सभी जिलों के अधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।
*‘योग्य बौद्धिक योद्धा तैयार करता है संगठन’*
क्षेत्रीय मंत्री डॉ.जी.पी. सिंह ने बताया कि भारतीय शिक्षण मंडल राष्ट्रीय पुनरुत्थान हेतु विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षा में रुचि रखने वाले बंधु-भगिनियों का वैचारिक एवं शैक्षणिक संगठन है। प्रांत मंत्री प्रो.सी.पी. सिंह ने कहा कि यह अखिल भारतीय संगठन योग्य बौद्धिक योद्धा तैयार करता है, जो भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। संगठन शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।