सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सामाजिक संगठन वीर तेजाजी विकास संस्थान, सूरजगढ़ के सदस्यों ने आज जगदेव सिंह खरड़िया के नेतृत्व में नवागंतुक उपखंड अधिकारी जयसिंह खिचड़ का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें महाराजा सूरजमल की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी से निवेदन करते हुए कहा कि सूरजगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से विभिन्न प्रकार की अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं तथा लोगों के कई कार्य लंबित पड़े हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जयसिंह खिचड़ एक कर्मठ अधिकारी के रूप में क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करेंगे और जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करेंगे। इस अवसर पर सुरेश खेदड़, एडवोकेट सोमवीर खिचड़, श्रीराम ठोलियां, व्याख्याता मोहनलाल मान, जगदीश मैचू, सुमेर नेहरा, भरत शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
3/related/default