मोहर्रम की रात निकले ताज़िए, कल कर्बला में होंगे दफन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): मोहर्रम के मौके पर कल रात बीकानेर शहर से ताज़िए जियारत के लिए रवाना हुए। 'या हुसैन' के नारों के बीच अकीदतमंदों की भीड़ ताज़ियों के साथ निकली। शहर के विभिन्न इलाकों से निकले ताज़िए अपने-अपने जियारत स्थलों पर पहुंचेंगे। आज इन्हें विधि-विधान से कर्बला में दफन किया जाएगा। रास्ते में छबील लगाकर शरबत-पानी पिलाया गया। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और ट्रैफिक डायवर्ट किया। अकीदतमंदों ने अमन-भाईचारे का पैगाम दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!