निर्जला एकादशी पर रेजिडेंट डॉक्टर्स का सेवा संकल्प, पीबीएम में किया अन्नदान एवं शीतल पेय वितरण

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए), बीकानेर द्वारा पीबीएम अस्पताल परिसर स्थित ओल्ड पीजी हॉस्टल के सामने निःस्वार्थ सेवा एवं समर्पण की भावना से निःशुल्क अन्नदान एवं शीतल पेय वितरण शिविर का आयोजन किया गया। दिनभर चले इस सेवा कार्य में मरीजों के परिजनों, अस्पताल आने वाले आमजन एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं ठंडे पेय पदार्थ वितरित किए गए। इस अवसर पर आरडीए के पदाधिकारियों एवं रेजिडेंट चिकित्सकों ने भगवान से प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की। आरडीए अध्यक्ष डॉ.सुखवीर ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर केवल चिकित्सा सेवा तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों और मानवीय मूल्यों को भी भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर नर सेवा ही नारायण सेवा" की भावना को आत्मसात करते हुए यह सेवा शिविर आयोजित किया गया, जिससे जरूरतमंद लोगों को राहत और सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सक का धर्म केवल रोगों का उपचार करना नहीं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सेवा और मानवता के मूल्यों को सशक्त बनाना भी है। इस आयोजन के माध्यम से आरडीए ने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!