जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): आईईईई एसकेआईटी स्टूडेंट ब्रांच ने एनएसयूटी, नई दिल्ली में आयोजित आईईईई डीएसएसवाईडब्ल्यूएलसी-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ की विभिन्न आईईईई स्टूडेंट ब्रांच के विद्यार्थियों, युवा पेशेवरों एवं पदाधिकारियों की सहभागिता वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन ने तकनीकी ज्ञान, नेतृत्व विकास, नेटवर्किंग तथा नवाचारों के आदान-प्रदान के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया। सम्मेलन के दौरान आयोजित आईईईई डीएसएसएसी पुरस्कार समारोह में आईईईई एसकेआईटी छात्र शाखा ने कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किए। छात्र राहुल गर्ग को आईईईई के प्रति उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं समर्पित योगदान के लिए आईईईई दिल्ली एसएसी "आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट वॉलंटियर अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया, जबकि अवनी चौधरी को विमेन इन इंजीनियरिंग आईईईई विमेन इन इंजीनियरिंग (WIE) गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए आईईईई दिल्ली एसएसी "आउटस्टैंडिंग डब्ल्यूआईई स्टूडेंट वॉलंटियर अवॉर्ड" प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त राहुल गर्ग एवं संस्कार चतुर्वेदी को आईईईई दिल्ली सेक्शन स्टूडेंट नेटवर्क में उत्कृष्ट योगदान हेतु आईईईई डीएसएसएन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आईईईई एसकेआईटी स्टूडेंट ब्रांच ने स्टूडेंट ब्रांच प्रेजेंटेशन कॉम्पिटिशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि शाखा द्वारा वर्षभर संचालित तकनीकी, व्यावसायिक एवं सामाजिक गतिविधियों की गुणवत्ता, प्रभावशीलता तथा सदस्यों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। संस्थान की शाखा परामर्शदाता डॉ.नीलम चौधरी ने बताया कि आईईईई में एसकेआईटी के विद्यार्थियों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है तथा भविष्य में भी विद्यार्थी अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
एसकेआईटी के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, आईईईई दिल्ली सेक्शन से मिले अनेक प्रतिष्ठित सम्मान
By -
June 25, 2026
0
Tags: