नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): उपखण्ड के श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा संचालित “पर्यावरण महायज्ञ” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्री 1008 श्री पीर संज्यानाथजी महाराज की तपोस्थली धामेड़ा धाम में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सचिव सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक पीपल तथा 11 फीट ऊंचे बरगद के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने एक परिवार तीन देव वृक्ष सहित अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एलएसए धर्मपाल यादव, सामाजिक कार्यकर्ता गुगनसिंह शेखावत, रामनिवास गोवल्या, अन्नू शेखावत, गोरा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रेरक पंक्तियाँ भी प्रस्तुत की गईं—
१.बरगद पीपल गूलर लगाएं, धरती का श्रृंगार।
धामेंडा धाम पुकारता,करें प्रकृति उपकार।।
२.पीर संज्यानाथजी की,यही अमर सौगात।
पेड़ों की सेवा से बने, जीवन सुंदर बात।।