झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री नारायण सेवा मंडल, पदमपुर की ओर से श्री नारायणपुरा बालाजी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए गन्ने के जूस की सेवा का आयोजन किया गया। मंडल के अजय सैनी ने बताया कि यह सेवा कार्य हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। भीषण गर्मी में निर्जला व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों ने ठंडे गन्ने के जूस का लाभ उठाया और मंडल की इस पहल की सराहना की। श्री नारायण सेवा मंडल साल भर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। विशेष रूप से फागुन के महीने में मंडल द्वारा विशाल उत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। मंडल के सेवादारों ने कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है और आगे भी इसी तरह जनसेवा के कार्य जारी रहे।
3/related/default