सफलता की कहानी: आवासीय पट्टा मिलने से अब रायमल ले सकेंगे विभिन्न योजनाओं का लाभ

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): पंचायत समिति रानीवाड़ा की ग्राम पंचायत रानीवाड़ा कलां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में श्री रायमल पुत्र श्री भीखाराम को स्वामित्व योजना के तहत आवासीय पट्टा प्रदान किया गया। लाभार्थी श्री रायमल ने बताया कि लंबे समय से पट्टे के अभाव में उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने अपनी समस्या शिविर प्रभारी के समक्ष रखी। शिविर प्रभारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए शिविर में संबंधित अधिकारियों से उनकी पात्रता जांच करवाकर आवासीय पट्टा जारी करवाया गया। पट्टा प्राप्त होने पर लाभार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!