निवाई (लालचंद माली): अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान) ने निवाई के प्रख्यात समाजसेवी रविन्द्र अग्रवाल (रवि) को संगठन का नया प्रदेश मंत्री मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही अग्रवाल समाज सहित शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। अग्रवाल का चयन समाज हित में उनकी निरंतर सक्रिय भूमिका, लंबे अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण एवं निष्ठा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल एवं राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल की सहमति के बाद लिया गया।
इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग एवं प्रदेश महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने रविन्द्र अग्रवाल को आधिकारिक मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी प्रदान की। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि रविन्द्र अग्रवाल के प्रदेश मंत्री बनने से पूर्वी राजस्थान में अग्रवाल समाज और अधिक संगठित एवं सशक्त होगा, साथ ही संगठन की सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी। इस अवसर पर रविन्द्र अग्रवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, "समाज ने मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा।"
मनोनयन के बाद से ही उनके निवास पर समाज बंधुओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।