12 साल बेमिसाल अभियान के तहत भाजपा ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां, प्रबुद्धजनों से किया संवाद

AYUSH ANTIMA
By -
0



टोंक (लालचंद माली): केंद्र सरकार के "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" अभियान के अंतर्गत शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कार्यक्रम के दौरान टोंक निवास पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को भोजन वितरण भी किया गया। इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय टोंक में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की सेवा, सुशासन, विकास एवं गरीब कल्याण से जुड़ी उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है। इसके बाद "12 साल बेमिसाल" अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, प्रदेश महामंत्री डॉ.मिथिलेश गौतम, जिला संगठन सह-प्रभारी रामानंद गुर्जर, जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर चौहान सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत देवली विधानसभा क्षेत्र के उनियारा में विभिन्न प्रबुद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय भेंटकर संवाद किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू तथा पूर्व चेयरमैन राकेश बडाया भी मौजूद रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!