हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा बगरू: शिव पंचायत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): बगरू विधानसभा क्षेत्र में श्री धोबी बसीठा समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित शिखर पूजन एवं शिव पंचायत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धार्मिक आस्था और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धोबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.प्रभु बाड़ोलिया शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के बीच शिखर पूजन और शिव पंचायत की स्थापना कराई गई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बालाजी महाराज एवं शिव पंचायत पर 21-21 किलो की मालाएं अर्पित की गईं, जिसने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। महा उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज बंधु उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथि के रूप में कल्याण सहाय तितरिया, राजेंद्र पवार, मनीष तुनिया, सुरेश ढोलीवाल, बगरू नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय चौहान एवं मुना मास्टर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने समाज में एकजुटता और धार्मिक कार्यों में योगदान देने वाले भामाशाहों की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!