टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार: पलेई-अलियाबाद शिविर में 685 ग्रामीणों की जांच, 176 के डिजिटल चेस्ट

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पलेई एवं अलियाबाद में टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 685 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग कर उन्हें टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर विष्णु कान्त खंगार ने बताया कि शिविर में आधुनिक हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन के माध्यम से 176 संदिग्ध व्यक्तियों के चेस्ट एक्स-रे किए गए। जांच के दौरान संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए चिन्हित किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत टीबी के उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की विशेष रूप से स्क्रीनिंग की जा रही है। पात्र व्यक्तियों की निक्षय आईडी बनाकर आवश्यक जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों की पहचान, समय पर जांच, नियमित दवा सेवन और रोग की रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में रेडियोग्राफर महावीर गुर्जर, एएनएम अनिता चौधरी, स्नेहलता शर्मा एवं मंजू मेरोठा, सीएचओ सुरभि सैन, नीतू बैरवा एवं सूरज गुर्जर, आशा सहयोगिनियों सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को टीबी के प्रति जागरूक रहकर समय पर जांच करवाने तथा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को सफल बनाने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!