राजस्थान की अर्थव्यवस्था पर आधारित महत्वपूर्ण पुस्तक "इकोनॉमिक ओवरव्यू ऑफ राजस्थान" का डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया विमोचन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर ) श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री ने राजस्थान की अर्थव्यवस्था पर आधारित महत्वपूर्ण पुस्तक "इकोनॉमिक ओवरव्यू ऑफ राजस्थान" का विमोचन किया। यह पुस्तक राज्य के वित्त बजट विभाग में संयुक्त सचिव श्रीकृष्ण शर्मा द्वारा लिखी गई है तथा अरिहंत पब्लिशर द्वारा प्रकाशित की गई है। राजस्थान आज तीव्र आर्थिक विकास, सुशासन, डिजिटलीकरण, हरित विकास एवं आधारभूत संरचना विस्तार के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे समय में राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास की संभावनाओं एवं नीतिगत प्राथमिकताओं को सरल एवं तथ्यपरक रूप में प्रस्तुत करने वाली यह पुस्तक विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों, शोधार्थियों, नीति-निर्माताओं तथा प्रशासनिक अधिकारियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ‘विकसित राजस्थान’ के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है तथा राज्य की आर्थिक प्रगति को समझने के लिए विश्वसनीय और समग्र अध्ययन सामग्री की आवश्यकता है। यह पुस्तक राज्य की अर्थव्यवस्था के विभिन्न आयामों—कृषि, उद्योग, सेवा क्षेत्र, पर्यटन, ऊर्जा, आधारभूत संरचना, निवेश, वित्तीय प्रबंधन, सामाजिक क्षेत्र तथा सतत विकास—का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करती है। इसमें राजस्थान की फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकासशील नीतियों के साथ विकसित राजस्थान @ 2047 का रोडमैप एवं रणनीतियां भी प्रस्तुत की गई हैं। पुस्तक के लेखक एवं बजट विभाग में संयुक्त सचिव श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि पुस्तक का उद्देश्य राजस्थान की अर्थव्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों, नवीनतम आंकड़ों, सरकारी पहलों तथा विकास की प्रवृत्तियों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!