ढंढार में विधायक काला ने किया नलकूप का लोकार्पण

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी ब्लाक के ग्राम ढंढार के उत्तर दिशा में मेघवाल मोहल्ला में विधायक कोटे से निर्मित सोलर नलकूप का लोकार्पण विधायक पितराम सिंह काला ने ग्रामवासियों की मौजूदगी में किया और नलकूप जनता के उपयोग हेतु समर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पितराम सिंह काला थे। विशिष्ट अतिथि शेरसिंह नेहरा (पूर्व प्रधान), निहाल सिंह रणवां (पूर्व प्रधान), शिक्षाविद गुरदयाल, महावीर सिंह लांबा (पूर्व सरपंच), सुबेसिंह भटैया, मोतीलाल बाडेटिया, लीलाराम भूपेश, अनिल जांगिड़ उपस्थित रहे। ग्रामवासियों की तरफ से चेतराम भगासरा, श्रवण कुल्हरी, रामकुमार सिंह गाडोदिया ने विधायक पितराम काला का साफा पहनाकर स्वागत किया। उपस्थित ग्रामवासियों ने विधायक और अन्य मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेरसिंह नेहरा, निहाल सिंह रणवां ने ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किये। विधायक पितराम सिंह काला ने नलकूप का उद्घाटन कर जनता को सर्मपित किया तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने जनकल्याणकारी कार्य के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रतिबद्धता जाहिर की और कहा कि जनता के लिए आपका विधायक 24 घंटे तैयार मिलेगा।
नहर के पानी के लिए हम सभी को एक बड़ा आंदोलन खड़ा करना होगा। वर्तमान सरकार यमुना समझौते के लिए रोजाना भ्रम फैला रही है जबकि यमुना समझोता 1994 में ही हो गया था। उसी प्रकार से लागू होना चाहिए। विधानसभा में आवाज उठाने के बाद सरकार ने पिलानी शहर के लिए कुंभाराम लिफ्ट कैनाल की योजना स्वीकृत कर दी है जिसका टेंडर भी हो गया है। आने वाले विधानसभा सत्र में पूरी पिलानी विधानसभा के लिए कुंभाराम लिफ्ट कैनाल की योजना लागू करने के लिए मजबूती से आवाज उठाई जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित समस्त ग्रामवासियों ने वर्षों पुरानी जनकल्याणकारी मांग का निराकरण करने पर विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!