कोटपूतली बहरोड़ (ईशाक खान): राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला अध्यक्ष संजय सेन ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक सेन की सहमति से संगठन का विस्तार करते हुए शहर के वार्ड नंबर 31 निवासी महेश कुमार सेन पुत्र हरिराम सेन को संगठन में जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। महेश सेन की नियुक्ति पर नानक राम सेन, गौरी शंकर, दीपक, नेतराम हवलदार बनवारी सेन, बाबूलाल, कैलाश पुतली, महेश बडाबास समेत अन्य गणमान्य लोगों ने खुशी जताई।
3/related/default