बानसूर (संदीप भारद्वाज): स्थानीय थाना पुलिस ने फायरिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा और एक कैंपर गाड़ी बरामद की है। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि शाहपुरा निवासी सन्नी शर्मा ने 20 जून की रात मामला दर्ज कराया था। सन्नी अपने दोस्त नीरज के जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे, तभी कैंपर में सवार रवि उर्फ टोनी योगी और पवन यादव ने उन्हें देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली सन्नी के शरीर के पास से निकल गई। आरोपी उनका पीछा करते हुए स्कूल के पास दोबारा फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार व वाहन जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,देशी कट्टा व कैंपर गाड़ी बरामद
By -
June 27, 2026
0
Tags: