अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, निवाई पुलिस की कार्रवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव व डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने लोकल एवं माईनर एक्ट की कार्रवाई करते हुए झिलाय पुलिया से आदित्य नगर जाने वाले सडक़ मार्ग पर अवैध देशी शराब रखने के आरोपी भीखूराम सांसी पुत्र सेठ्या सांसी निवासी अलीपुरा, मेहन्दवास, टोंक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 53 पव्वे अवैध देशी शराब के जब्त किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साईज एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में पुलिस सहायक उप निरीक्षक मीठा लाल, कानि श्याम सिंह व चालक मनोज कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!