नगर पालिका प्रशासन ने अवैध थडिय़ों पर की कार्रवाई, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने एवं अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट के दिशा-निर्देशों के अनुसार बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध रूप से रखी हुई केबिनें व थडिय़ां पर कार्रवाई की गई। पालिका के सफाई निरीक्षक गजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि बस स्टैंड पर सडक़ के दोनों ओर स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने अवैध रूप से केबिनों व थडिय़ों को स्थापित कर दिया था, जिसके कारण मुख्य सडक़ मार्ग काफी सिकुड़ गया था। रास्ते के संकुचित होने की वजह से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों, आम जनता व वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों व राहगीरों द्वारा कई बार नगर पालिका प्रशासन में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। जनहित में इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने तुरंत प्रभाव से अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश जारी किए। आदेशों पर नगर पालिका की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची और बस स्टैंड पर अवैध रूप से रखी गई केबिनों व थडिय़ों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। सडक़ किनारे रखी अवैध केबिनों को जेसीबी मशीन की मदद से सूझबूझ के साथ उठाया गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर नगर पालिका कार्यालय परिसर में लाकर सुरक्षित रखवा दिया गया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हडक़ंप मच गया, वहीं दूसरी ओर स्थानीय नागरिकों व वाहन चालकों ने राहत महसूस की। इस अवसर पर विनोद चांवरिया, रामबाबू नकवाल, लालचन्द नकवाल व राहुल पाटन सहित पालिका के कई कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!