सिरस (लालचंद माली): वन विभाग नाका स्टाफ सिरस ने अरावली पर्वत श्रृंखला में कार्रवाई करते हुए वन क्षेत्र नोहटा पहाड़ की तलहटी से अवैध चेजा पत्थर से भरकर आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। नाका प्रभारी सिरस कमनेश मीणा ने बताया कि अवैध चेजा पत्थर खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर उपवन संरक्षक विरेन्द्र सिंह कृष्णिया व सहायक वन संरक्षक अनुराग महर्षि के निर्देशन में टीम गठित की गई। टीम द्वारा गश्त के दौरान वन क्षेत्र नोहटा पहाड़ की तलहटी से अवैध चेजा पत्थर से भरकर आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षित रेंज परिसर में खड़ा करवा दिया गया है। टीम में नाका प्रभारी सिरस कमनेश मीणा, ओमप्रकाश गुर्जर, रामजीलाल, संदीप मौर्य, धोली मीणा, रिंकू जाट, वनमित्र हरिराम, सुवालाल एवं वाहन चालक राजेश नायक शामिल रहे।
अवैध चेजा पत्थर से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त: अरावली पर्वत श्रृंखला में वन विभाग की कार्रवाई
By -
June 14, 2026
0
Tags: