पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजगढ़ रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा तहसील शाखा पिलानी द्वारा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत बीसीएमओ डॉ.नरोत्तम जांगिड़, बिरला सार्वजनिक हॉस्पिटल में नवनियुक्त सर्जन डॉ.लोकेश जांगिड़, बेडवाल हॉस्पिटल में कार्यरत सर्जन डॉ.रजत जांगिड़ के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। संस्थान परिसर में इस अवसर पर महासभा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन अध्यक्ष मामचन्द सोनानिया की अध्यक्षता में किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश जांगिड़ ने की। सर्वप्रथम संस्था के संरक्षक मुकुंदाराम जांगिड़ एवं अध्यक्ष मामचंद सोनानिया ने साफा एवं माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस तरह के आयोजनों को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा की आने वाली पीढ़ी को समाज के इन प्रतिभावान व्यक्तियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष दिनेश जांगिड़, रामनिवास जांगिड़ महामंत्री, महेश जांगिड़ मंत्री, अनिल जांगिड़ कोषाध्यक्ष, दिनेश जांगिड़ ढिंढारिया, दुर्गा प्रसाद जांगिड़, रामनिवास जायलवाल, पूरणमल जांगिड़, सत्यवीर जांगिड़, रामरिख जांगिड़, सत्यवीर जांगिड़ नेशल, कैलाश चंद जांगिड़, राजेंद्र कुमार काकोडा, विजेंद्र जांगिड़, सुधन जांगिड़ प्राचार्य, सुनील जांगिड़ प्राचार्य, परमेश्वर जांगिड़, सुरेंद्र सोनानिया, प्रताप जांगिड़ डींगली, ब्रह्मानंद सोनानिया, चिरंजी लाल जांगिड़, सत्यपाल जांगिड़ समेत अनेक जांगिड़ बंधु उपस्थित थे। बैठक के अन्त में संस्थान के संरक्षक बनवारी लाल जांगिड़ झेरली द्वारा उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
3/related/default