भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने बैंकॉक में नवनियुक्त राजदूत से की मुलाकात

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (अजय शर्मा)। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त राजदूत पुनीत अग्रवाल से मुलाकात की। व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में संजय गौड़ (राजस्थान), रंजीत सिंह (बिहार), केबी महंता (उड़ीसा), सुरेश राठी (हरियाणा), विकास अरोड़ा (दिल्ली), धर्मेंद्र शर्मा (हरियाणा), शांतनु (उत्तर प्रदेश) एवं हिमांशु भगत (महाराष्ट्र) शामिल हुए। बैठक में संजय गौड़ ने जयपुर से कोई फ्लाइट बैंकॉक नहीं होने के कारण राजस्थानियों को होने वाली समस्या से राजदूत को अवगत करवाया। साथ ही आगामी दिनों में वीजा प्रोसेस के चेंज होने के कारण ट्यूरिज्म बिजनेस पर आने वाले संकट को भी बताया। बैठक में थाईलैंड से जुड़े विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक एवं भारतीय समुदाय के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अग्रवाल ने थाईलैंड में रहने एवं व्यापार करने वाले भारतीय समुदाय विशेषकर राजस्थानी समुदाय को हरसंभव सहयोग एवं समर्थन देने का आश्वासन दिया। 
बैठक के दौरान भारत एवं थाईलैंड के बीच व्यापार, निवेश तथा आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने भारत-थाईलैंड के ऐतिहासिक सांस्कृतिक, आर्थिक एवं जनसंपर्क संबंधों को आगे बढ़ाते हुए सतत एवं साझा विकास के लिए ठोस सहयोग पर सहमति व्यक्त की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!