नई दिल्ली: राजसमंद के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल सिंह ईडवा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली स्थित निवास पर भेंट की। लगभग आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में राजस्थान की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों, विकास परियोजनाओं तथा विभिन्न जन सरोकारों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। पूर्व सांसद ईडवा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर केंद्रीय गृह मंत्री को बधाई देते हुए कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, नक्सलवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित राष्ट्रीय सुरक्षा एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजस्थान में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं, संगठन की गतिविधियों तथा राज्य के समग्र विकास से जुड़े विविध पहलुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।
पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
By -
June 07, 2026
0
Tags: