इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकला विशाल ताजिया जुलूस, जगह-जगह हुआ भव्य इस्तकबाल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): कर्बला के मैदान में सत्य और इंसानियत की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हजरत इमाम हुसैन एवं उनके 72 साथियों की शहादत की याद में शहर में अकीदत और एहतराम के साथ मोहर्रम मनाया गया। मोहर्रम ताजिया कमेटी के तत्वावधान में शहर में विशाल ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। इस दौरान पूरा माहौल इमाम हुसैन की याद में गमगीन नजर आया। मोहर्रम पर निकाले गए ताजिया जुलूस में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मातम, डोल और ताशों की मातमी धुनों के बीच ताजिया शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस पप्पू देशवाली के मोहल्ले से रवाना होकर मुख्य बाजार से होता हुआ अपने निर्धारित गंतव्य भरकुआ तालाब पहुंचा, जहां पूरे अकीदत के साथ रस्में अदा की गई। जुलूस मार्ग में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष इंतजाम किए गए। अखाड़ा उस्तादों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया, वहीं पैदल चल रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जगह-जगह ठंडे पानी और शर्बत की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर शकील लुहार, हकीम, सलीम देशवाली, सद्दाम शेरा, जमील पटेल, मुस्तकीम शाह, बाबू मंसूरी, आसीफ, निजामुद्दीन शाह, पप्पू देशवाली, अल्लाह रख्खा देशवाली, समीर मंसूरी, इकबाल, वाहिद हुसैन, शानू, अब्दुल, वारिस एवं अल्ताफ मंसूरी सहित कई लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का ठंडा पेयजल पिलाकर इस्तकबाल किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!