अज्ञात वाहन ने उजाड़ा परिवार: बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): सोहेला बाईपास पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बरोनी थानाधिकारी नारायण लाल गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11:46 बजे सोहेला बाईपास पर यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल नंदकिशोर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक घायलों को उपचार के लिए टोंक अस्पताल ले जाया जा चुका था। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि झिलाय थाना क्षेत्र निवासी मनीष पारीक (40) पुत्र दीनदयाल पारीक अपनी पत्नी वर्षा पारीक (38) के साथ मोटरसाइकिल से झिलाय से टोंक जा रहे थे। इसी दौरान सोहेला बाईपास पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वर्षा पारीक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!