तेलोलाई बालाजी धाम में नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, पूर्णाहुति पर उमड़ा आस्था का सैलाब

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): झिलाय स्थित तेलोलाई बालाजी महाराज मंदिर परिसर में सरावड्या के संत प्रेमानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित नव कुण्डीय नौ दिवसीय महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ। महायज्ञ के समापन अवसर पर हजारों संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक माहौल को भक्तिमय बना दिया। महायज्ञ के दौरान अखण्ड रामायण पाठ, श्रीमद्भागवत कथा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ में आहुतियां दिलवाकर पूर्णाहुति संपन्न करवाई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा सभी भक्तों ने तन, मन और धन से सहयोग प्रदान किया। महायज्ञ के साथ आयोजित विशाल भण्डारे में प्रतिदिन करीब दस हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। वहीं पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित महाआरती के बाद लगभग 15 हजार भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि पूरे नौ दिनों तक भण्डारे के लिए बोहरा परिवार झिलाय की ओर से आटे की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में मुख्य यजमान रामपाल सिगवाड्या, पूर्व सरपंच प्रेमचंद बोहरा, पूर्व सरपंच भंवरलाल यादव, वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि छोटू महाराज, पुजारी निरंजन पारीक, बद्रीनारायण साहू, देवालाल गुर्जर, त्रिलोक बोहरा, मोहन लाल सोनी, योगेन्द्र कुमार जैन सहित हरीपुरा, भेरूपुरा, जीवनी, गोपालपुरा, किवाड़ा, गंगापुरा एवं संग्राम सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!