*सोमवती अमावस्या पर पवित्र मनन दीप द्वारा नंदी गौशाला में गोवंश का पूजन कर खिलाया गुड और चारा

AYUSH ANTIMA
By -
0
        
     
कोटकासिम (रिंकू बड़सीवाल): पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा सोमवती अमावस्या पर संत भास्कर भारद्वाज ने सत्संग परिवार के साथ श्री नंदी गौशाला में गोवंश का पूजन और आरती कर गोवंश को गुड और चारा खिलाया। इस दौरान पवन प्रजापत द्वारा एक से बढ़कर एक गौ माता के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा गोवंश की सेवा करना हमारा धर्म भी और कर्तव्य भी है और गौ माता की सेवा से हर प्रकार के कष्ट दूर होते हैं और प्रभु प्रसन्न होते हैं। इस दौरान आध्यात्मिक गुरु एवं पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के संस्थापक संत भास्कर भारद्वाज, सत्संग सचिव पवन उर्फ गोली प्रजापत, धर्मवीर खरेरा, जीतू कुमार, प्रदीप खरेरा, पव, बिमला देवी, गायत्री उर्फ मनु, अर्चना देवी, मुस्कान सहित अनेक भक्तगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!