कांग्रेस का संगठनात्मक बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का संगठनात्मक बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन पीसीसी सचिव एवं बहरोड़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव के नेतृत्व में हरी महल रिसॉर्ट, अलवर रोड, बहरोड़ में उत्साह एवं जोश के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव उपस्थित रहे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करने का संकल्प लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाकर ही आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को जनता के बीच ले जाकर कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनकल्याण की विचारधारा पर चलती रही है तथा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना चाहिए। मुंडावर विधायक ललित यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और आमजन की आवाज रही है। संगठन की मजबूती ही पार्टी की वास्तविक शक्ति है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस और अधिक सशक्त होकर उभरेगी। जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम के आयोजक एवं पीसीसी सचिव संजय यादव ने कहा कि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत के बल पर कांग्रेस आने वाले समय में क्षेत्र में नई राजनीतिक दिशा तय करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी हैं और जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करना ही संगठन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में कोटपुतली-बहरोड़ जिला सह प्रभारी श्रीमती शर्लेश राणा, बहरोड़ प्रभारी हरगुण भोपर, पीसीसी सचिव प्रदुमन, पूर्व प्रधान मुंडावर रोहिताश चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भी संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान, सोशल मीडिया की भूमिका तथा प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन को गांव-गांव एवं ढाणी-ढाणी तक सशक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी आरसी यादव, बहरोड़ ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव, माजरी कलां ब्लॉक अध्यक्ष विकास शेखावत, जगदीश सेवादल, भूपसिंह सेवादल, लीलाराम सैनी, विकास गुप्ता, नवीन यादव, योगेश मेहता, जसविंदर डवानी, पंकज शर्मा, दलीप अधाना, राज राजेश्वर सिंह, छाजूराम, सुभाष जेलर, मुकेश सैनी, रवि सैनी, मुकेश सोनी, गिर्राज सैनी, अमिलाल प्रधान, बलवंत ठेकेदार, सुशांत, अमित योगी, मनोज गुर्जर, विनीत वकील, राधेश्याम तलवाना, रविंद्र मोनू, लेखराम पनवाल, संदीप जैतपुर, सुनील चौहान, जितेंद्र बोहरा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!