*ग्राम पंचायत परतापूर में ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0

नीमराना (रिंकू बड़सीवाल): उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत परतापूर में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर प्रधान संतोष बलवान सिंह यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। शिविर मे राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, वन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, उर्जा, कृषि, आयोजना, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, आयुर्वेद, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी आदि विभागो के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा भाग लिया गया। उपखंड अधिकारी महेंन्द्र सिंह यादव ने उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों को शिविर में समय पर उपस्थित होने, अपने अपने विभाग के सौंपे गये कार्यों को निष्पादित करने के निर्देश दिये एवं उक्त ग्रामीण सेवा शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। शिविर में वीसी रामजी योजना का प्रचार प्रसार, स्वयं सहायता समूहों का गठन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, कृषि विभाग की योजनाओ की जानकारी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन, पालनहार योजना का सत्यापन, राजस्व अभिलेख/खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन, नामांतकरण संबंधी प्रस्तावों का निस्तारण आदि कार्य संपादित किये गये। शिविर में तहसीलदार अर्जुन लाल, विकास अधिकारी नरेंद्र शर्मा, सहायक विकास अधिकारी ओम प्रकाश निर्मल, राजेश पंवार, अभय सिंह यादव, सहायक कृषि अधिकारी बलराम यादव, महिला पर्यवेक्षक सुमन देवी, ग्राम विकास अधिकारी अमित चौधरी, अंकित यादव, प्रशासक अर्जुन सिंह, पीईईओ राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!