निवाई (लालचंद माली): भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के तत्वावधान में शहर अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा का जन्मदिन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए गौमाता को हरा चारा खिलाकर गौसेवा की तथा विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा एवं देव दर्शन का विशेष महत्व है। ऐसे अवसर समाजसेवा, सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चिंतन के प्रति प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, पुष्प मालाएं पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महामंत्री जयनारायण कुमावत, कैलाश चन्द विजय, रामचरन पारीक, रघुनंदन शर्मा, हजारीलाल चौधरी, शहर मंत्री लक्ष्मण खटाना, जितेंद्र विजय, पार्षद रामविलास बलाई, शंकरलाल सैनी, सुरेश राजवंशी, नरेश गुर्जर, राकेश खारोल, संजय शर्मा एवं संदीप शर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौसेवा और देव दर्शन के साथ मनाया भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा का जन्मदिन
By -
June 21, 2026
0
Tags: