रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के सचिव उमेश वीर के आदेशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति रानीवाड़ा की अध्यक्ष साक्षी शर्मा के निर्देशानुसार चांदपुरा स्थित मनरेगा कार्यस्थल पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिकार मित्र चंदूलाल भील ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी की रोकथाम से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं तस्करी के दुष्परिणामों तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों से श्रमिकों को अवगत कराया। इस दौरान नालसा डॉन (ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन) योजना-2025 की विस्तृत जानकारी देते हुए कानूनी सहायता एवं परामर्श के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 15100 की भी जानकारी दी गई। शिविर में मनरेगा मेट जोशना कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।
3/related/default