रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): निकटवर्ती कोटड़ा निवासी एडवोकेट रुगनाथाराम को शिक्षा विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। रुगनाथाराम ने टांटिया यूनिवर्सिटी, श्रीगंगानगर के एजुकेशन विभाग में "उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की समस्याओं, अभिभावक पालन-पोषण शैली एवं शैक्षिक उपलब्धि के संबंध में अध्ययन" विषय पर प्रोफेसर डॉ.सुमन रानी के निर्देशन में शोध कार्य पूर्ण कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ.एम.एम. सक्सेना, वाइस चेयरमैन डॉ.मोहित टांटिया, परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. राजेंद्र गोदारा, रिसर्च डायरेक्टर डॉ.प्रवीण कुमार शर्मा, डीन डॉ.सुनील कुमार सहित अपने सभी गुरुजनों एवं सहयोगियों को दिया। रुगनाथाराम ने बीए एलएलबी एवं एलएलएम की शिक्षा जेएनवीयू, जोधपुर से प्राप्त की। इसके बाद बीएड, एमएड तथा शिक्षा विषय में पीएचडी पूरी की। वे लंबे समय से स्कूली एवं उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पीएचडी की उपाधि मिलने पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
3/related/default