बानसूर (संदीप भारद्वाज): नारायणपुर क्षेत्र के जोधपुरा खेल स्टेडियम की बदहाल स्थिति को लेकर रविवार को युवाओं ने नगर पालिका प्रशासन और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर नाराजगी जताते हुए जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों युवा यहां सेना भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की फिजिकल तैयारी के लिए आते हैं, लेकिन रनिंग ट्रैक पूरी तरह जर्जर है। शौचालयों की हालत खराब है और पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। युवाओं का आरोप है कि स्टेडियम के विकास के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत होने के बावजूद काम शुरू नहीं किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश दायमा ने प्रशासन से शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
बदहाल जोधपुरा खेल स्टेडियम को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, जल्द मरम्मत की उठाई मांग
By -
June 28, 2026
0
Tags: