बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): क्षेत्र के सरबिंदपुरा गांव में स्थित श्री श्याम मंदिर का वार्षिक मेले ओर भंडारे को लेकर गांववासियों की बैठक आयोजित की गई। बाबा का मेला 12 जुलाई को भराया जाएगा, जिसमे भंडारे का आयोजन होगा। कमेटी के रमेश उप सरपंच ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा के मेले ओर भंडारे का आयोजन करवाया जाएगा, जिसमें हरियाणा के लोक गायक संजय पटेल और कंचन यादव पार्टी द्वारा बाबा के भजनों ओर रागनी की प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक में सांवत हवलदार, मेजर नेतराम, सुमेर सिंह यादव, राजेंद्र शर्मा, इंदरजीत यादव, सुभाष शर्मा, भीशंबर, लीलाराम पंडित, सुरेंद्र पंच, टीनू यादव, रोशन लाल वकील, मंदिर पुजारी मंगलराम मौजूद रहे।
3/related/default