जसाई में सिंगल फेस बोरिंग व पानी की टंकी का शुभारंभ, सरपंच वीरेन्द्र पंडित ने किया उद्घाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0

बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): ग्राम पंचायत जसाई में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में सिंगल फेस बोरिंग एवं पानी की टंकी का शुभारंभ सरपंच वीरेन्द्र पंडित द्वारा किया गया। यह शुभारंभ काशीराम के घर के पास संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शेरसिंह चौधरी, लीलाराम चौधरी, हरिसिंह हवलदार, रामकुमार पूर्व सरपंच, राजेन्द्र मास्टर, बल्लू प्रजापत, राजेन्द्र गुप्ता, बस्तीराम ठेकेदार, डॉ.फुलसिंह चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, दयाराम मास्टर, जगत पटेल, मुकेश पटेल, जसवीर चौधरी, जगदीश चौधरी, उमेद चौधरी, डॉ.जगत, डॉ.योगेश चौधरी, विजेन्द्र स्वामी, नरेश ठेकेदार, सुरताराम चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बोरिंग एवं टंकी के शुरू होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को मजबूती मिलेगी तथा लोगों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विकास कार्यों को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!