बानसूर (संदीप भारद्वाज): स्थानीय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए दो नाबालिग लड़कों को 24 घंटे से भी कम समय में सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि दोनों नाबालिग 24 जून को बिना बताए घर से चले गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें हरियाणा के नांगल चौधरी क्षेत्र के गोलवा गांव से बरामद किया।परिजनों ने बच्चों के सुरक्षित मिलने पर पुलिस का आभार जताया।
3/related/default